फूल, फल एवं सब्जी उत्पादन


फूल, फल एवं सब्जी उत्पादन

पुष्पोत्पादन उद्यानिकी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है तथा इसका क्षेत्रफल निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। फूलों की खेती से अधिक लाभ कमाया जा सकता है। फूलों की व्यवसायिक खेती आमदनी का अच्छा स्त्रोत माना गया है। भारत सरकार ने भी फूलों की खेती को निर्यात हेतु प्रमुख व्यवसाय माना है।

फलों की खेती कृषि आधारित उद्योगो जैसे ताजे फलों (नारियल की भूसी) की डिब्बा बंदी और संरक्षण दवा कंपनियों (आंवला, पपीता, जामुन) परिवहन और पैकेजिंग उद्योगों के लिए कच्चा माल प्रदान करती है।

फलों और सब्जियों को संरक्षी अर्थात रक्षा करने वाले खाद्य कहा जाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन में ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों का उपयोग आवश्यक है।

साधारणतया लोगों का यह विचार है कि फलों का उत्पादन लाभप्रद नहीं होता। इस धारणा के कई कारण है। फलों का बगीचा लगाने से पूर्व प्रायः इस बात का सोच विचार नही करते कि स्थान, विशेषज्ञ कहॉ की भूमि जलवायु के अनुसार फल की कौन सी किस्म के पेड़ लगाने चाहिए।

सब्जी उत्पादन में रोजगार की संभावनाएं है। बीज डीलर/मर्चेंट, प्रोपोराइटर कोल्ड स्टोरेज प्रसंस्करण कार्य इत्यादि के रूप में रोजगार के अवसर विद्यमान है।

पुष्प विज्ञान, सब्जी विज्ञान, फल विज्ञान, फल सब्जी परीक्षण आदि विभाग कृषकों को भरपूर सुविधा के साथ गुणवत्ता पर भी कृषकों को जागरूक करते है। 

फूल, फल और सब्जियों का महत्व से सभी लोग परिचित है। इस विषय पर साहित्य हर देष और हर भाषा में उपलब्ध है। यह पुस्तक भारत के हिन्दी भाषी कृषकों एवं विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। 
इस पुस्तक में यही प्रयास किया गया है कि फूल, फल और सब्जी उत्पादन से संबंधित व्यवहारिक और सैद्धांतिक पक्ष को इस पुस्तक में समाविष्ट किया जाये। इस पुस्तक की भाषा सरल एवं बौधगम्य रखी गई है।
इस पुस्तक में केवल व्यवहारिक सूचनाओं को देना जरूरी समझा और अनावष्यक विस्तार से बचने का प्रयास किया गया है। 
इस पुस्तक के लेखन का उद्देष्य विद्यार्थियों, कृषकों एवं आमजन को फूल, फल एवं सब्जियों के उत्पादन हेतु जागरूक करना भी है।
नई राष्ट्रीय षिक्षा नीति में फल और सब्जी उत्पादन विषय को व्यवसायिक पाठ्यक्रम में सामिल किया गया है। यह पुस्तक कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी। फूल, फल और सब्जियों के उत्पादन द्वारा आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना जा सकता है। इस क्षेत्र में फल एवं सब्जी परिरक्षण उद्योग की स्थापना, खाद्य संरक्षण इकाई स्थापना एवं सहायक उद्योगों में रोजगार के अवसर विद्यमान है।
उपरोक्त पुस्तक में फल, फूल, सब्जी उत्पादन की नवीनतम तकनीकि जानकारी उपलब्ध कराई गई है।बागवानी प्रसार अधिकारियों तथा उद्यमियों के लिए मार्गदर्षिका का कार्य करेगी।

10/26/2023 3:43:57 PM Book Publications 221 Views


Post comment to this article